![CM विष्णुदेव साय ने संगम में पूजा की CM विष्णुदेव साय ने संगम में पूजा की](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/13/4382811-untitled-37-copy.webp)
रायपुर। महाकुंभ में स्नानः के बाद CM विष्णुदेव साय ने कहा, आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए डुबकी लगाई एवं स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाकुम्भ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है, यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है।
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी संग महाकुंभ में डुबकी लगाई। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और स्पीकर रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव भी थे। मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और उनके परिवारजन भी पहुंचे हैं।
इसके अलावा कांग्रेस के 7 विधायक भी सीएम के साथ महाकुंभ आए हैं। इनमें राघवेंद्र सिंह ,बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार, इंद्र साहू और राजकुमार यादव भी शामिल हैं। प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बस के जरिए संगम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्तेभर भाजपा के मंत्री विधायक और सांसद भजन गाते रहे।
Live:महाकुंभ 2025 संगम में स्नान https://t.co/yU4vLeCnB6
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 13, 2025
बिनु सतसंग बिबेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई।।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 13, 2025
सतसंगत मुद मंगल मूला, सोइ फल सिधि सब साधन फूला।।
तीर्थराज प्रयाग में सत्संग और भगवत नाम की महिमा अद्वितीय है...#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/9KwZIqYL0r