रायसेन | पचमढ़ी में होने वाले कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के लिए जाते समय पूर्व मंत्री और राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर नगर में फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जयवर्धन सिंह ने आमंत्रण स्वीकार किया। शीघ्र नगर आने का आश्वासन दिया।स्वागत करने वालों में पार्षद कमल किशोर गौर, महेश साहू,पार्षद गुल लाला खान आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।