मंडी में तुलाई के लिए किसानों को लंबा इंतजार

Update: 2025-11-14 16:36 GMT
रायसेन: खाली और भरी ट्रॉली की तुलाई के लिए दो बार लाइन में लगना पड़ता है .
अनाज तुलाई के लिए घंटों करना पड़ रहा इंतजार
कृषि उपज मंडी के सिर्फ एक ही धर्मकांटे पर पर होती है तुलाई...
मंडी प्रांगण के अंदर सिर्फ एक ही धर्म कांटे पर ही तुलाई होती है जिस पर किसानों की उपज की तुलाई की जा रही हैम जिसमें समय पर नहीं हो पाती है।अन्नदाताओं का कहना है कि यदि प्रांगण में धर्म कांटों की संख्या बढ़ जाए तो किसानों को तुलाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मंडी सचिव वीरेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि एक प्रस्ताव बनाया जा रहा है जो मंडी बोर्ड को भेजा जाएगा, स्वीकृति मिलने पर धर्मकांटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
स्थानीय कृषि उपज मंडी में उपज की तुलाई के लिए किसान घंटो कतार में खड़े रहते हैं ।क्योंकि गल्ला मंडी की दशहरे मैदान में नीलामी के उपरांत किसानों को अपनी उपज की तुलाई धर्म कांटे से करनी पड़ती है। मंडी प्रांगण के अंदर धर्म कांटों की संख्या केवल एक ही है और धान की आवक अधिक है ।जिसके चलते तौल समय पर नहीं हो पा रही है और किसान घंटो तक लाइन में लगकर परेशान नजर आ रहा है। खास बात यह है कि किसान को एक बार नहीं दो बार लाइन में लगना पड़ रहा है। पहली बार किसान भरी ट्रॉली की तौल कराने लाइन में लगता है फिर लाइन में लगकर किसान को खाली ट्रॉली की तुलाई करनी पड़ती है। तब कहीं जाकर उसे अपनी उपज का भुगतान मिल पा रहा है ।शुक्रवार को मंडी में आवक अधिक थी ।जिसके चलते घंटो तक किसान को लाइन में लगकर उपज की तुलाई करानी पड़ी। कृषक कमल सिंह दांगी का कहना है कि मंडी में धर्मकांटों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे कि किसान आसानी से उपज की तुलाई करा सकें।
इनका कहना है....
शुक्रवार को बेस्ट क्वालिटी की पूसा बासमती धान के दाम 3 हजार रुपये रहे।वहीं क्रांति धान के रे2760 ट2700 से लेकर 2890 रुपये प्रति क्विंटल बिकी।किसानों को उनकी धान उपज के दाम फिलहाल सही मिल रहे हैं।वीरेंद्र सिंह ठाकुर मंडी सचिव
Tags:    

Similar News