120 करोड़ में बन रहा एलिवेटेड कॉरिडोर, जंगल के बीच से निकलेगी सड़क, इन दो जिलों को जोड़ेगी
Raisen। मध्यप्रदेश के रायसेन में एक नया अनोखा पर्यटन स्थल आकार ले रहा है। यहां 9 किमी लंबा सेमी-एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो आने वाले समय में पर्यटन का हॉटस्पॉट बन सकता है।
जल्द बनने जा रहा फ्लोटिंग रोड़.....
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के तहसील बेगमगंज में पहले फ्लोटिंग रोड के निर्माण को जल्द पूरा होने वाला है। ये बेगमगंज (रायसेन) से राहतगढ़ (सागर) को जोड़ने वाला मार्ग जल्द ही प्रदेश के प्रमुख मार्गों में गिना जाएगा। जहां 9 किमी लंबा सेमी ऐलिवेटेड कॉरिडोर बन रहा है। यह कॉरिडोर केवल सफर को आसान नहीं बनाएगा, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक रोमांचक अनुभव लेकर आएगा। जंगलों और पहाड़ियों से घिरे इस क्षेत्र में अब सड़क यात्रा किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन से कम नहीं होगी।
एमपी में बनेगा 2196 करोड़ रुपए का फोरलेन हाईवे, इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा....…
एमपी में ‘नर्मदा घाटों’ को जोड़ने के लिए बनेगी सड़क, 7 गांवों से मांगी जाएगी जमीन।एमपी में तीन जिलों को जोड़ेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, हजारों गांवों की बल्ले-बल्ले।
एमपी में इन 8 जिलों को मिलाकर बनाए जाएंगे दो महानगर, हजारों गांवों की बदलेगी तस्वीर।
एमपी के इस बड़े जिले में बन रहा ‘शार्टकट फोरलेन रोड’, 4 बायपास से होगा कनेक्ट।
मिल गई परमिशन…..100 से अधिक आबादी वाली जगहों पर बनेंगी पक्की सड़कें.....
डूब क्षेत्र में बन रहा शानदार कॉरिडोर
रायसेन और सागर जिलों को जोड़ने वाला यह मार्ग मढ़िया बांध के डूब क्षेत्र में आ रहा था। बांध का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन इसके कारण रायसेन-सागर रोड का एक हिस्सा डूब में आने वाला था। इसे बचाने के लिए एमपीआरडीसी (MPRDC) द्वारा 120 करोड़ की लागत से इस 9 किमी लंबे सेमी ऐलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है।