Raisen, रायसेन। मंगलवार को दोपहर कलेक्टर की जनसुनवाई में पीडीएस दुकानों के डीलर अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट पहुंचे। महिला सहकारी समिति के राशन दुकानों के सेल्समैन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, फूड अधिकारी राजू कातुलकर से बोले कि हम तहसील रायसेन गसगंज के सभी डीलरों को पूर्व में 10500 महीने शान द्वारा कमिशन दिया जाता था बिना किसी सूचना के वी कारण के यह कमीशन घटकर 8183 रुपए कर दिया है जिससे हम लोगों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि शान द्वारा काटे गए कमिशन की जानकारी उन्हें दी जाए उन लोगों की 6प्रतिशत क्षतिपूर्ति राशि दिलवाने का कष्ट करें ।ताकि हमारी राशन दुकानों का अनाज स्टाक जो काम होता है। उसकी पूर्ति होती रहे ।पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हम सभी सेल्समैनों को ₹3000 की राशि बढ़ाकर देने की घोषणा की गई थी ।लेकिन कुछ अधिकारियों द्वारा हम लोगों की बढ़ी हुई राशि नहीं दी जा रही है ।मालूम हो कि हम सभी लोग पीडीएस का ही काम करते हैं ।हम कृषक सेवा सहकारी की समिति के विक्रेताओं की तरह वितरण कार्य भी करते हैं ।पंजीयन की धारा 1960 के अंतर्गत हमारी समितियां भी रजिस्टर्ड है। इसीलिए हमारे वेतन और कमीशन में समानता बरती जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुकेश सिंह धाकड़, प्रीतम सिंह फैजान खान वर्षा देवी भगवान दास ,शिब्बू धाकड़ राजू बैरागी ,रंजीत सिंह लोधी ,मेहरबान सिंह बघेल, विष्णु मीणासुमित सक्सेना, पन्द्राम सिंह जादोन ,मुनीम सिंह दांगी ,जसवंत सिंह, चैन सिंह संतोष कुमार अजय सिंह, विजय सिंहआदि शामिल हुए।