Datia, दतिया : दतिया जिला में भू-अभिलेख औसतन 1 जून 2025 से आज 22 जून 2025 तक जिले में कुल 45.90 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें दतिया मेें 133.6 मि.मी., सेवढ़ा में 11 मि.मी., भाण्डेर में 35 मि.मी. और इन्दरगढ़ नया केन्द्र में कुल 4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक को जिले में कुल 28.75 मि.मी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें दतिया में 41 मि.मी., सेवढ़ा में 14 मि.मी., भाण्डेर में 55 मि.मी. और इन्दरगढ़ नया केन्द्र में 5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। आज दिनांक 22 जून 2025 को जिले में कुल वर्षा 21 औसत वर्षा दर्ज की गई है। दतिया में 55 मिमी, भाण्डेर में 29 मि.मी. और इन्दरगढ़ नया केन्द्र मंे कुल 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। सेवढा में निल वर्षा दर्ज की गई। जिले की औसत सामान्य वर्षा 870.8 है।