Datia: दतिया शहर में नलों से आ रहा गंदा पानी, जलभराव और गंदगी से लोग परेशान
Datia, दतिया: हमारे शहर धार्मिक नगरी प्रसिद्ध मंदिर मां पीताम्बरा के दर्शन एवं किला वीरसिंह पैलेस लिए हर रोज भक्तों यात्रियों टूरिस्ट की संख्या बढती जा रही है। वहीं हमारे शहर के बीच गलियों मोहल्लों तिगला कॉलोनी नरिया आदि में गंदगी कूड़ा करकट नालों आदि में जल भराव सड़कों गलियों में कचरे का ढेर किनारों से कई दिनों तक लगे जैसी स्थिति बनी रहना । नलों में मिल रहा गंदा मैला पानी जिंदा आदमियों को मौत की दावत देने जैसा है। इसलिए शहर में बीमारियां का घर नहीं बनने दें। नगरीय एवं जिला प्रशासन से प्रार्थना स्वीकार कर अपने कर्तव्यों का पालन करें। स्वच्छ शहर स्वच्छ भारत बनाने में सहयोग करें। एक अच्छे वातावरण का निर्माण हो सके।