Datia, दतिया - शहर में गर्मी से बेहाल लोगों को मौसम की पहली वर्षा से काफी राहत मिली। इस मौसम की वर्षात जून माह से ही अपना रंग बिखेरने को तैयार । मध्यप्रदेश के मुख्य शहरों में जिला दतिया में भी अनुमानित मानसून पंद्रह जून से शुरू हो जाना माना जाता है।खेतों की फसलों की बुआई के लिए अच्छा समय माना जाता है। किसानों के लिए अच्छी फसल तैयार करना अच्छी वर्षात पर निर्भर करता है। इस मौसम में अच्छी वर्षात से सभी किसान मित्र लाभांवित हों रात्रि में तेज बारिस और सुबह से दिन भर धीमी और तेज फुआर से लोग आनंदित हुए ।