Crime: दबंगों ने 2 महिलाओं को जिंदा गाड़ा

Update: 2024-07-21 16:50 GMT
MP मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में दो महिलाओं ने निजी जमीन पर सड़क निर्माण का विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें जिंदा गाड़ दिया। हैरानी की बात तो ये है कि वहां मौजूद कई लोग ये तमाशा देख रहे थे। लेकिन किसी ने आगे आकर महिलाओं का बचाव करना भी उचित नहीं समझा, दोनों महिलाएं प्यास से तड़पने लगी थी, उनका गला सूख रहा था। वे पानी मांगने लगी। लेकिन किसी ने उन्हें पानी तक नहीं दिया। बाद में उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
ये है पूरा मामला
हिनौता गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी बीच शनिवार को विवादित जमीन पर सड़क निर्माण के लिए राजेश सिंह मुरम से भरा डंपर लेकर आ गया। जानकारी मिलने पर आशा पांडे और ममता पांडे नामक दोनों महिलाएं सड़क निर्माण का विरोध करने पहुंची। जहां पर दबंगों ने पहले तो दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। फिर इसके बाद महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़कर मार डालने के लिए मुरम का 
Dumper 
महिलाओं पर ही डाल दिया। मुरम डालने पर एक महिला कमर तक जमीन में गड़ गई तो दूसरी महिला सिर तक जमीन में गड़ चुकी थी। दोनों महिलाएं वहां मौजूद लोगों से मदद और रहम की भीख मांगती रही। लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी।
प्यास से तड़पती रही महिलाएं
हैरानी की बात तो यह है कि वे महिलाएं प्यास से भी तड़प रही थी। वे पानी मांग रही थी। लेकिन किसी ने उन्हें पानी तक नहीं दिया। बाद में दोनों महिलाओं को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। हालांकि दोनों की जान बच गई। लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
Tags:    

Similar News

-->