भारत

Murder: कूड़ा बीनने वाले युवक ने की हत्या

jantaserishta.com
23 Jun 2024 7:28 AM IST
Murder: कूड़ा बीनने वाले युवक ने की हत्या
x
पढ़े पूरी खबर
HARIDWAR हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार में कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति ने चाय विक्रेता युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर आरोपी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को सुबह साढ़े पांच बजे भूपतवाला में भारत माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर भूमा निकेतन के सामने एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, सप्तऋषि चौकी प्रभारी शैलेंद्र ममगई मौके पर पहुंचे और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक भारत माता मंदिर रोड पर ही चाय की रेहड़ी लगाता था।
आसपास के लोगों ने शिनाख्त रमेश गुप्ता (35) निवासी लखीमपुर खीरी यूपी के रूप में की। काफी समय से रमेश यहां चाय की रेहड़ी लगाता था। पता चला कि कूड़ा बीनने वाले और चाय विक्रेता के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद कबाड़ी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया, आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के लालजीवाला में छह दिन पहले 17 जून की रात भी मामूली झगड़े में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी केदार उर्फ खैरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story