भारत
दुकान की छत पर युवक का शव मिला, हत्या की जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
27 April 2024 9:44 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. यहां शनिवार को एक दुकान की छत पर लगभग 20 साल के एक युवक की का शव मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है. मगर, किसने और कैसे की, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक पर खून से लथपथ एक शव पड़े होने की सूचना दोपहर करीब 12.15 बजे कोतवाली पुलिस थाने को मिली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. वहां जाने पर पता चला कि दुकान की छत पर एक युवक की लाश पड़ी हुई थी.
शव की गर्दन और सिर पर चोटों के कई निशान थे. प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि ये चोटें पत्थर और किसी नुकीली चीज से वार करने के बाद लगी हैं. अधिकारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हत्या की वारदात के बारे में कोई सुराग लग सके. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को भी पुलिस ने सक्रिय कर दिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
Tagsराजधानी दिल्लीराजधानी दिल्ली न्यूज़दुकान की छत पर युवक का शव मिलाहत्या की जांच में जुटी पुलिसRajdhani DelhiRajdhani Delhi NewsDead body of youth found on the roof of the shopPolice engaged in investigation of murder.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





