Raisen  रायसेन। शासकीय रेशम केंद्र राहुल नगर वार्ड 14 में एक दबंग ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। राहुल नगर इंदिरा झुग्गी बस्ती के पास पाइपलाइन का विस्तार होना है। अतिक्रमण की वजह से यह काम अधर में लटका हुआ है सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर बीजेपी के वार्ड पार्षद देवेंद्र यादव और कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
वार्ड नंबर 14 राहुल नगर के पास रेशम केंद्र की सरकारी जमीन पर एक दबंग व्यक्ति ने अतिक्रमा कर रखा है। यहां से होकर पीने की पाइपलाइन का विस्तार होना है अतिक्रमण की वजह से यह काम अधर में लटक गया है ।जिससे लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। वार्ड के रहवासी ओमप्रकाश रमेश प्रजापति राजकुमार संतोष प्रजापति भागीरथ सिंह दुर्गेश कुमार परमानंद आदि ने बताया कि इस सरकारी जमीन पर मोबाइल व्यापारी योगेश साहू ने अतिक्रमण करके कब्जा कर लिया है। इस राहुलनगर वार्ड 14 में नगर पालिका द्वारा पीने के पानी के लिए पाइपलाइन बिछाया जाना है ।इस अतिक्रमण की वजह से उनकी पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है ।उन्होंने कलेक्टर श्री विश्वकर्मा से सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने की पुरजोर मांग की है। इस दबंग अतिक्रमणकारी ने नगर पालिका के सरकारी हैंडपंप को पर भी जंजीर डालकर कब्जा कर लिया है। जिससे लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
इनका कहना है....
अतिक्रमण हटाने जल्द लेंगे एक्शन
राहुल नगर वार्ड चौदह में मौके पर कस्बा पटवारी को भिजवाकर जांच कार्रवाई स्थल रिपोर्ट बुलवाकर सरकारी जमीन से जल्द अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मनीष शर्मा एसडीएम रायसेन
Tags: