Raisenरायसेन। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर अरविंद दुबे, जिपं सीईओ अंजू पवन भदौरिया की मौजूदगी में यहां पर संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ ही संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
सीईओ भदौरिया ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इसके साथ ही उन्होंने संविधान दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर की अपनी खास अहमियत है। इसी दिन भारत ने अपने संविधान को अपनाया था। 1946 में संविधान बनाने के लिए संविधान सभा का गठन किया गया और संविधान तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे। यह 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ और अपनाया गया। हालांकि भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्णत: लागू हुआ था। जिसे हम लोग गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। कलेक्टर दुबे बोले कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के साथ-साथ राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है।
Delete Edit
इस अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम भी किया गया।इस मौके पर एसपी पंकज पांडे, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा उपस्थित रहे।
कलेक्टर एसपी ने दिलाई शपथ....
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित "संविधान दिवस" कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी पंकज पांडेद्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को संवैधानिक कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
Tags: