Chhatarpur छतरपुर: छतरपुर जिले के प्रकाश बम्होरी में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव संदिग्ध हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और वहां भीड़ जमा हो गई। हालांकि अब ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। जिले के प्रकाश बम्होरी में राष्ट्रीय पक्षी मोर संदिग्ध हालत में मृत मिला।
एक तरफ जहां पूरे भारत देश में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पर्यावरण की सुंदरता का प्रतीक राष्ट्रीय पक्षी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है, लोगों का आरोप है कि अब तो राष्ट्रीय पक्षी भी सुरक्षित नहीं है।
Tags: