बड़ा खुलासा: हीरा सिंह ने पत्नी की हत्या की और फिर की खुदकुशी

पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

Update: 2021-11-03 10:38 GMT

फाइल फोटो 

Click the Play button to listen to article

जनता से रिस्ता वेबडेसक | रीवा जिले में पनवार थाने में पदस्थ एसआई हीरा सिंह और उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले नई जानकारी सामने आई है। 31 अक्टूबर को हीरा सिंह और उसकी पत्नी के शव शहडोल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल में पुलिस को अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं। एसआई की पत्नी के अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हीरा सिंह की पत्नी के दो लोगों से अवैध संबंध थे। पहले संजय सिंह आर्मो (25) और फिर सोनू यादव (33) से एसआई की पत्नी का अफेयर था। दोनों ही अनूपपुर के रहने वाले हैं। संजय सिंह को जब दूसरे अफेयर की बात पता चली तो उसने अश्लील वीडियो बना लिया था। उसके नाम पर वह एसआई की पत्नी को ब्लैकमेल कर रहा था। शहडोल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  

हीरा सिंह ने पत्नी की हत्या की और फिर खुदकुशी

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई हीरा सिंह ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 30 अक्टूबर को हीरा सिंह को फोन पर कुछ पता चला था। ब्लैकमेल में इस्तेमाल हो रहे वीडियो संजय सिंह ने एसआई और उसकी पत्नी को भेजे थे। इसके बाद एसआई हड़बड़ाहट में बाइक से ही रीवा से शहडोल के लिए निकल गया था। शहडोल पहुंचकर उसने शराब पी। पत्नी से सवाल-जवाब किए। सर्विस रिवॉल्वर से पहले पत्नी की हत्या की और फिर सुसाइड कर लिया।

पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

शहडोल पुलिस ने हीरा सिंह का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें हीरा सिंह ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है। उसकी हत्या करने के बाद वह अपनी जान दे रहा है। दरअसल, दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई। हीरा सिंह ने अपने सुसाइड नोट में दोनों युवकों का नाम भी लिखा था, जो उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहे थे। इसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

Tags:    

Similar News

-->