Bhopal : कॉलेज की लड़कियों से कथित बलात्कार और ब्लैकमेल मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : भोपाल शहर में एक निजी कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उन्हें ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भोपाल के पुलिस आयुक्त एचसी मिश्रा ने संपर्क किए जाने पर पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस ने अपराध के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और रैकेट की जांच के लिए पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।