Bhopal Crime :बर्थडे पार्टी में डांस के लिए बुलाई गई नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-06-24 02:03 GMT
Bhopal Crime : राजधानी में एक नाबालिग से फार्म हाउस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता इवेंट मैनेजमेंट टीम में काम करती है। एक परिचित युवती उसे डांस करने के लिए एक पार्टी में ले गई थी। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि अलग-अलग फार्म हाउस में उसके साथ छेड़छाड़ की गई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने परिचित युवती समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की काउंसलिंग कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 15 साल की नाबालिग टीटी नगर इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। वह 8वीं तक पढ़ी है। चार दिन पहले वह बिना किसी को बताए घर से लापता हो गई थी।
नाबालिग होने के कारण पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। रविवार को लापता नाबालिग अपने घर पहुंची तो परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। जहां पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को अपहरण और दुष्कर्म की घटना बताई। नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि करोंद में रहने वाली एक युवती से उसकी पुरानी जान-पहचान है। यह युवती इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है, जो शादी-ब्याह और जन्मदिन समेत अन्य कार्यक्रमों में युवतियों से डांस कराती है। पुलिस जल्द ही पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराएगी। पुलिस ने आरोपी महिला और कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags:    

Similar News