18 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो कॉल कर लाइव दिखाई हैवानियत

मध्य प्रदेश न्यूज़

Update: 2022-06-11 05:54 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोपाल में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। 18 साल की लड़की के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर रेप किया। इतना ही नहीं एक आरोपी ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल की ताकि वो उनकी हैवानियत को लाइव देख सके। पुलिस का कहना है कि लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए रेप की पूरी वारदात को रिकॉर्ड किया गया था। घटना पिछले साल घटित हुई थी लेकिन सामाजिक दवाब के चलते लड़की खामोश रही।

आरोपियों की पहचान विवेक यादव और लालू साहू के तौर पर हुई है जिनकी उम्र 25 साल है। उनके खिलाफ रेप और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है। लड़की के साथ कई बार रेप किया गया। घटना पिछले साल जून में घटी, उस समय लड़की स्कूल में पढ़ती थी। हाल ही में जब लड़की के माता-पिता ने उसकी सगाई की तो आरोपियों ने उसकी तस्वीरें और वीडियो होने वाले पति के परिवार के एक सदस्य को भेज दीं। इसके कारण सगाई तुरंत टूट गई।
घटना से दुखी परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले लड़की के साथ दोस्ती की। इसके बाद उसे एक सुनसान जगह बुलाया। यहां उनकी बात नहीं मानने पर उसके पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी लालू उसे होटल लेकर गया, जहां उसने अपने दोस्त विवेक को वीडियो कॉल किया ताकि वह लाइव रेप देख सके।
विवेक ने एक कदम आगे बढ़ते हुए वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट लिए और घटना को रिकॉर्ड कर लिया। जब आरोपियों ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिय तो उसने झांसी रोड पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय रेप की बात शिकायत में नहीं थी। जब सगाई टूट गई तो लड़की ने अपने साथ घटी घटना बताने का फैसला लिया। आरोपी फरार हैं।
Tags:    

Similar News

-->