Raisen, रायसेन। जिले के कस्बा सुल्तानगंज के डुंगरिया गांव में जंगल में परिजनों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक तेरह वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने हमला बोल दिया।गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल रैफर किया गया है।बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज के ग्राम डुंगरिया की यह घटना है।
अंशिका अपने पिता अशोक आदिवासी के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी।तेंदूपत्ता तोड़ते समय अंशिका को तेंदुआ घसीटकर जंगल की तरफ़ ले जाने लगा। अंशिका की चीख पुकार सुनकर उसके परिजन और आसपास के ग्रामीण उसकी जान बचाने के लिए पहुंचे।ग्रामीणों और परिजनों कि तेज आवाजों को सुनकर तेंदुआ,अंशिका को छोड़कर भागा।इस घटना में अंशिका के बायें हाथ और सिर में तेंदुए के दाँत गड़ने से हुई घायल।बच्ची अंशिका को परिजन तत्काल ही बेगमगंज सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।