Karnataka कर्नाटक: DRI और कस्टम अधिकारियों ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थाईलैंड के फुकेट से आए दो यात्रियों द्वारा स्मगल की जा रही ड्रग्स ज़ब्त की है। अधिकारियों ने 4 फरवरी की देर रात आरोपियों द्वारा लाए गए एक लगेज बैग में छिपाई गई 3.03 किलोग्राम हाइड्रो मारिजुआना ज़ब्त की। इस नशीले पदार्थ की कीमत लगभग ₹1.06 करोड़ बताई जा रही है।
इस सिलसिले में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।