Karnataka कर्नाटक : लगातार हो रही बारिश के कारण गोवा के अनामोदा घाट में राष्ट्रीय राजमार्ग 4ए के किनारे भूस्खलन हुआ है। यह स्थान ज़ोइदा तालुक के अनामोदा सीमा से 4 किलोमीटर दूर है। इसके कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन फिलहाल रोक दिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक ए. नारायण ने बताया, "राजमार्ग का एक छोटा हिस्सा भी भूस्खलन के कारण बह गया है। हालांकि हल्के वाहन अभी चल रहे हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।"
यह बेलगाम और हुबली से रामनगर होते हुए गोवा जाने का मुख्य मार्ग है और इस पर रोजाना सैकड़ों वाहन चलते हैं। अगर यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है, तो वाहनों को सैकड़ों किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। उत्तर कन्नड़ जिले में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश जारी है।