Karnataka कर्नाटक : डोड्डानहल्ली गांव के शरत (28) नामक किसान की गुरुवार रात ब्राह्मणीपुर-विठलेनहल्ली मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। आम की खेती करने वाले शरत शाम को अपने बगीचे से आमों से भरा ट्रैक्टर लेकर चन्नपटना बेचने गए थे। कस्बे के एपीएमपी में आम बेचकर रात को गांव लौटते समय चालक के नियंत्रण खो देने से ट्रैक्टर ब्राह्मणीपुर-विठलेनहल्ली मार्ग पर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबे शरत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में चन्नपटना ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।