Karnataka कर्नाटक : 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार को पोक्सो विशेष अदालत और दो को किशोर न्यायाधिकरण के समक्ष पेश किया गया। न्यायिक रिमांड आदेश के बाद तीनों आरोपियों को हिंडालगा सेंट्रल जेल और दो लड़कों को बाला भवन भेज दिया गया। एपीएमसी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।