Karnataka कर्नाटक : रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने अभियान चलाकर भुवनेश्वर और बेंगलुरु के बीच चलने वाली प्रशांति एक्सप्रेस में ले जाए जा रहे 1.27 लाख रुपये मूल्य के गांजे को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुदर्शन जेना (35) है, जो ओडिशा के सुंदरपुर का रहने वाला है। एक्सप्रेस ट्रेन से उतरा आरोपी संदिग्ध रूप से हाथ में बैग लेकर शहर में घूम रहा था। रेलवे पुलिस ने बताया कि जब उसे हिरासत में लेकर बैग की जांच की गई तो उसमें पीले रंग के टेप में बंधा 3.174 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।