झारखंड में बदलेगा हवा का रुख, आज से ठंड से मिलेगी राहत

झारखंड में गुरुवार से हवा का रुख बदलेगा। इसके साथ ही ठंड में कमी आएगी और लोगों को कनकनी से थोड़ी राहत मिलेगी।

Update: 2022-01-06 04:31 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में गुरुवार से हवा का रुख बदलेगा। इसके साथ ही ठंड में कमी आएगी और लोगों को कनकनी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य में उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवा के बजाय पूरबा (दक्षिण-पूरब) हवा का बहाव शुरू होगा।

इससे रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी और कई जिले में न्यूनतम तापमान दस डिग्री के ऊपर पहुंच जाएगा। इससे ठंड से राहत मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान कई जगह कोहरा छाया रहेगा।
मौसम केंद्र के वैज्ञानिक और प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरुवार से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से राजस्थान में सात जनवरी से साइक्लोनिक सरकुलेशन बनेगा। साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने पर ऊपरी वायुमंडल में घड़ी के विपरीत दिशा से हवा का बहाव शुरू होगा।
यही हवा जब झारखंड में नौ जनवरी को उत्तर पश्चिम दिशा से प्रवेश करेगी तो पलामू प्रमंडल के जिला समेत समीपवर्ती मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश शुरू हो जाएगी।
Tags:    

Similar News