जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को जेएसएससी के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार मिला
जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को जेएसएससी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
रांची: जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को जेएसएससी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बता दें, JSSC के अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा ने बुधवार (21 फरवरी) को अपने पद से इस्तीफा दिया था. उन्होंने पत्र लिखकर अपने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था.
आपको बता दें, प्रशांत कुमार 2004 बैच के आईएएस हैं. वे जल संसाधन सचिव के पद पर पदस्थापित है. फिलहाल वित्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार में प्रशांत कुमार कार्यरत हैं.