विश्वविद्यालयों को जल्द मिलेंगे रजिस्ट्रार, JPSC अगले हफ्ते जारी करेगा परिणाम

JPSC अगले हफ्ते जारी करेगा परिणाम

Update: 2025-06-01 14:11 GMT

Ranchi.रांची. राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को इसी महीने रजिस्ट्रार मिल जाएंगे। झारखंड लोक सेवा आयोग ने इस पद के लिए 29 मई को साक्षात्कार आयोजित किया है।इस साक्षात्कार का परिणाम अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। इसके बाद विश्वविद्यालयों में इस पद पर नियुक्तियां की जाएंगी।जिन विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रार की नियुक्ति होनी है, उनमें रांची विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, सिदो कान्हू विश्वविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय शामिल हैं।


Tags:    

Similar News