ब्राउन शुगर के खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Update: 2023-01-04 18:29 GMT

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में सक्रिय अंतरराज्यीय नशा खुरानी गिरोह के दो तस्कर को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित ब्राउन सुगर के खेप के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सुरक्षाबलों को सफलता हांथ लगी है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रामटुंडा फुटबॉल मैदान से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते दो तस्करों देवकांत दांगी और मो.परवेज को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तार तस्करों के पास से करीब दो लाख रुपये का 17 ग्राम ब्राउन शुगर, विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन एवं तस्करी में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल जप्त किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी देवकांत दांगी और सदर थाना क्षेत्र के कठोतिया निवासी मोहम्मद परवेज ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री को लेकर गिद्धौर और सदर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित रामटुंडा फुटबॉल मैदान में एकत्रित हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मैदान की घेराबंदी कर छापा मारकर दोनों तस्करों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य सफेदपोशों और तस्करों के अलावे माफियाओं के धरपकड़ को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Tags:    

Similar News