इंदौर के लिए रवाना हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आला नेता, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल
रांची: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) शहर पहुंचेगी। यहां झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) के कई नेता यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में 50 कांग्रेस नेताओं का समूह सोमवार को इंदौर के लिए रवाना हुए। इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद (Rajeev Ranjan Prasad) ने बताया कि सोमवार को सेवा अभिमान ट्रेन और सड़क मार्ग द्वारा इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस के नेता रवाना हो गए हैं।
3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा
झारखंड के 12 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन किया जा चुका है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा में शामिल होने के लिए जाएंगे। 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चलने वाली 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी 29 और 30 नवंबर 2022 को मध्यप्रदेश के इंदौर में रहेंगे। यहीं पर झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री पार्टी के विधायक और पदाधिकारी इस यात्रा में शामिल होंगे।
ये लोग होंगे शामिल
इंदौर के लिए रवाना होने वाले समूह में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, अनुप सिंह, अम्बा प्रसाद, रामचन्द्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की एवं इसके साथ-साथ प्रदेश में चल रहे महागठबंधन सरकार के मंत्री झामुमो के मिथिलेश ठाकुर भी यात्रा में शामिल हैं।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)