Chakradharpur में सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

Update: 2025-02-10 11:24 GMT
Chakradharpur चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के बांझीकुसुम के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घयलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचया गया. घटना रविवार देर रात की बताई जाती है. मिली जानकारी के अनुसार, बांझीकुसुम गांव निवासी राम बोदरा रात में सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक, जिस पर सवार दो युवक सवार थे, कराइकेला की ओर से आई और सड़क पर खड़े व्यक्ति को धक्का मारते हुए बाइक पलट गई. दुर्घना में राम बोदरा व बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चक्रधरपुर पुलिस की दी. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया
Tags:    

Similar News