झारखंड में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज, 19 जिलों के 70 प्रखंडों में मतदान जारी

झारखंड में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।

Update: 2022-05-24 04:54 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। आज 46 लाख 94 हजार वोटर 8724 पदों के लिए वोट डाल रहे हैं। राज्य के 19 जिलों के 70 प्रखंडों की 1047 पंचायतों में 12912 बूथों पर वोटिंग हो रही है। वोटरों में 2407324 पुरुष तथा 2286740 महिला वोटर शामिल हैं। तीसरे चरण में 5950 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

तीसरे चरण में कई इलाके नक्सल प्रभावित हैं। ऐसे क्षेत्रों में सुरक्षा की कड़ी की है। इन क्षेत्रों में 9825 संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ चिन्हित किये गये हैं। चुनाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग के अलावा बूथों पर स्थायी सुरक्षा बल तैनात किए गये हैं।
चुनाव वाले इलाके में सार्वजनिक अवकाश
चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य के उन इलाकों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जहां 24 मई को वोट डाले जाएंगे। निजी क्षेत्रों में काम करनेवालों को उनके प्रबंधक पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए सवैतनिक अवकाश देंगे, सरकार ने अधिसूचना जारी कर यह निर्देश दिया है।
धनबाद में तीसरे चरण के पहले दो घंटे में 21.6 % मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बलियापुर, कलियासोल एवं एग्याकुंड में सुबह 7:00 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया।
सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे में तीनों प्रखंडों में 21.6 % मतदान हुआ है।
बलियापुर में 20.7%, कलियासोल में 22.8% तथा एग्यारकुंड में 21.3% मतदान हुआ है। मतदान का यह प्रतिशत पिछले दो चरणों के दो घंटो की तुलना में अधिक है। मालूम हो कि पिछले दो चरणों मे पहले दो घंटो में मतदान क्रमशः 18 व 17 प्रतिशत था।
साहिबगंज में गांव की सरकार चुनने के लिए मंगलवार को सुबह से अधिकांश बूथों पर वोटरों की लम्बी कतार लग गई।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिले के मंडरो,तालझारी व उधवा प्रखंड में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। सुबह नौ बजे तक उधवा 20.09 %, तालझारी 19.22% व मंडरो 15.44% मतदान हो चुका था। दूसरे चरण में मंडरो प्रखंड में 244,तालझारी में146 एवं उधवा प्रखंड में 453 बूथें पर वोटर अपने मतों का उपयोग कर रहे हैं। दरअसल, सुबह से ही अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की लम्बी कतार देखी जा रही है। उधवा के राधानगर बूथ पर सुबह 8.40 बजे तक 72 महिला व 69 पुरूष वोटिंग कर चुके थे। मतदान के लिए यहां लम्बी कतार लगी थी।
इधर, मंडरो प्रखंड के मिर्जाचौकी लोहिया भवन स्थित बूथ संख्या दो में भी सुबह सात बजे से ही मतदान के लिए वोटर पहुंचने लगे हैं। यही नजारा महादेववरण पंचायत सचिवालय बूथ पर देखने को मिला। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कौड़ी खुटाना (नया टोला) में सुबह सात बजे से ही वोटरों की लम्बी कतार लगी थी। झिल्ली करहरिया स्कूल भवन में भी महिलाओं की लम्बी कतार लगी थी। तालझारी प्रखंड के खरबन्नी के बूथ नम्बर 75 पर आदिवासी महिला वोटरों की लम्बी कतार सुबह आठ बजे ही लगी गई थी। मतदान को लेकर इनमें उत्साह देखा गया। इधर,डीसी रामनिवास यादव व एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा लगातार बूथों का निरीक्षण किया।
Tags:    

Similar News