बिरसा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान

Update: 2023-09-30 16:14 GMT
खूंटी। बिरसा कालेज खूंटी के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत कॉलेज परिसर की साफ सफाई की। मौके पर विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या प्रो जी किड़ो, पूर्व प्राचार्या डॉ एन पूर्ति, प्रोग्राम आफिसर डॉ पुष्पा सुरीन, प्रोग्राम आफिसर प्रो तारिफ लुगून, प्रो किरण रुबी, राज कुमार गुप्ता, प्रकाश प्रमाणिक उपस्थित थे। एनएसएस के छात्र छात्राओं ने गोद लिए गांव सेरेंगडीह में आंगनबाड़ी केंद्र के समीप सफाई की और ग्रामीणों को डॉ अस्मृता महतो ने प्लास्टिक से होनेवाली बीमारियों की जानकारी दी। ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। छोटे बच्चो को स्वच्छता के बारे जानकारी दी गई।
Tags:    

Similar News