Ranchi रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े व्यवसायिक केंद्र अपर बाजार के महावीर चौक के पास शर्मा टावर में भीषण आग लग गई है. दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर अब कई लोग पहुंच चुके हैं. वे भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं. धुएं के कारण आसपा| स के लोगों की हालत खराब हो रही है. लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए