Deoghar.देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया। इसमें झारखंड के शंकरपुर, राजमहल और गोविंदपुर रोड स्टेशन भी शामिल हैं। इन स्टेशनों का 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पुनर्विकास किया गया है।देवघर एम्स के नजदीक होने से शंकरपुर स्टेशन झारखंड, बिहार और बंगाल के मरीजों को सुविधा होगी। शंकरपुर स्टेशन का विकास देवघर एम्स को ध्यान में रखकर किया गया है।

एम्स में इलाज कराने के लिए झारखंड के साथ-साथ बिहार और बंगाल से भी मरीज आते हैं।हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल लाइन पर देवघर-मधुपुर के बीच स्थित शंकरपुर स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। इस पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।'मोदी है तो सब मुमकिन है'


Tags: