गहरी घाटी में गिरी नव दम्पति की कार, पति की मौत

Update: 2023-05-13 10:19 GMT
 
रांची : नेतरहाट घूमने आए रांची के एक नवदंपती की कार दुर्घटना के शिकार हो गए। कार गहरी घाटी में जा गिरी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक का नाम अमरेंद्र कुमार है। वहीं घायल की पहचना डॉली रानी के रूप में हुई है। दोनों रांची के रहने वाले हैं। दंपती नेतरहाट घूमने आए थे। शुक्रवार 12 मई की शाम दोनों वापस रांची लौट रहे थे। इसी क्रम में उनकी गाड़ी नेतरहाट की घाटी की गहरी खाई में गिर गयी। घायल अवस्था में ही डॉली घाटी से निकलकर सड़क पर आई और लोगों से मदद की गुहार लगाई। रास्ते से गुजर रहे लोगों को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। यह इलाका गुमला जिले के गुरदरी थाना का है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल डॉली अस्पताल पहुंचाया।
4 महीन पहले हुई थी शादी
पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को घाटी से निकाला। पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक इसके लिए प्रयास की तब जाकर शव को घाटी से बाहर निकाला। घाटी से शव निकालने के बाद पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। अमरेंद्र और डॉली की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद दोनों नव दम्पती गुरुवार को नेतरहाट घूमने आए थे। शुक्रवार की शाम दोनों वापस रांची लौटने के लिए नेतरहाट से निकले थे लेकिन नेतरहाट से लौटने के क्रम में घाटी में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गई। जिससे अमरेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
Tags:    

Similar News

-->