जेसीबी चालक पर उग्रवादियों ने की फायरिंग, जानें पूरा मामला

Update: 2024-02-26 19:07 GMT
लोहरदगा : सड़क निर्माण में लगे जेसीबी ऑपरेटर पर आज उग्रवादियों ने फायरिंग की। इसमें ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिले के सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है। मिली खबर के मुताबिक ऑपरेटर को बाएं हाथ में गोली लगी है। सदर अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक ऑपरेटर के शरीर से गोली निकाल ली गयी है। बता दें कि पीएम ग्रामीण सड़क रोजगार योजना के तहत कुडू प्रखंड में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जेसीबी एक निजी कंपनी की बताई जाती है जिसका नाम महादेव कंस्ट्रक्शन कंपनी बताया गया है। घायल ऑपरेटर का नाम धीरज कुमार सिंह है।
इस संगठन ने ली फायरिंग की जिम्मेवारी
मिली खबर के मुताबिक उग्रवादी तीन की संख्या में आये थे। फायरिंग के समय काम समाप्त कर जेसीबी ऑपेटर लौट रहा था। इसी समय उग्रवादियों ने उसे रुकने का इशारा किया। जेसीबी के रुकते ही तीनों उग्रवादियों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। मिली खबर के मुताबिक उग्रवादी फायरिंग के बाद घटना स्थल से चलते बने। जाते हुए उन्होंने तीन हाथ से लिखे पर्चे घटना स्थल पर छोड़े हैं। उग्रवादियों ने हस्तलिखित पर्चे में खुद को भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ बताया है। पुलिस इसकी तस्दी करने में जुटी हुई है कि फायरिंग करने वाले लोग वास्तव में किस संगठन के सदस्य हैं।
क्या लिखा है पर्चों में
लोहरदगा पुलिस ने घटना स्थल से तीन हस्तलिखित पर्चे बरामद किये हैं। इसमें लिखा है कि सरकार के दलाल और बिचौलियों के लिए ये होश में आने के समय है। समय रहते अगर वे होश में नहीं आते हैं तो उनको सबक सिखाया जायेगा। आगे इससे भी बड़ी कार्रवाई की जायेगी। भ्रष्ट अफसर पुलिस के साथ मिलकर गलत कार्य करना बंद करें। हालांकि पर्चों में लेवी का जिक्र नहीं किया गया है।
Tags:    

Similar News