स्कूल वैन में लगी भीषण आग, जलकर खाक

Update: 2022-09-09 08:09 GMT
Bokaro: सेक्टर 6 जाने वाले रास्ते में एक स्कूल वैन में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते देखते मारुति वैन पूरी तरह से जल कर खाक हो गई. मारुति वैन में एक महिला बैठी हुई थी जो पूरी तरह सुरक्षित है. घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है.
टीचर को लेकर जा रही थी वैन
यह स्कूल वैन sector-11 में स्थित स्कूल की है. यह वैन बच्चों को स्कूल पहुंचाने का काम करती है. सभी बच्चों को स्कूल पहुंचाकर वैन स्कूल की टीचर को छोड़ने जा रहा था कि यह घटना घटी. मौके पर अग्निशन विभाग की गाड़ी भी पहुंची तबतक वैन जलकर खाक हो चुकी थी. हालांकि अग्निशमन दल ने आग को पूरी तरह बुझा दिया है. मौके पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच की. गनीमत था कि हादसे के वक्त वैन में स्कूली बच्चे नहीं थे.
Tags:    

Similar News