मोटर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, 60 लाख का नुकसान, 60 लाख का नुकसान
मोटर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग
Ranchi : पंडरा थाना क्षेत्र के लकड़ी टाल के पास रविवार की अहले सुबह कार एसेसिरिज दुकान में आग लगने से लाखों के समान जलकर राख हो गया. अगलगी में बैजू मोटर में लगभग सभी समान जलकर राख हो गए. दूकान के मालिक बैजू सोनी के अनुसार 60 लाख का नुकसान हुआ है. आग कैसे लगा पता नही चल सका है, शार्ट सर्किट की आंशका जताई जा रही है.