Jharkhand झारखंड: थाना क्षेत्र के चरपा गांव के पास सारवां रोड पर दो बाइक सवारों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुलेट सवार मधुपुर से सारवां जा रहा था। उसी दौरान चरपा गांव के पास पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना पर दर्जनों ग्रामीण जुट गए।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।