Jharkhand झारखंड: रांची के कांके रोड पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है. घटना से गुस्साए लोगों ने कांके रोड को जाम कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बेटी को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रही थी. इसी दौरान कांके रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई|
घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने कांके रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया है, जिससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. पुलिस स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है|