झारखंड : तीन पीएलएफआई उग्रवादी फरार, तलाश के लिए छापेमारी जारी

Update: 2022-07-03 10:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : तोरपा थाना क्षेत्र के उकड़ीमाड़ी गांव के पास से पुलिस ने तीन पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया, लेकिन जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप, गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामतोलया गांव निवासी माडु तोपनो समेत एक अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए तीन उग्रवादियों देवेंद्र कुमार सिंह (डेहकेला, जरियागढ़), भीखा उरांव, बंधु कच्छ उर्फ बेहहम कच्छप (दोनों उकड़ीमाड़ी, बड़काटोली निवासी) ने पुलिस को एक दिन पहले ही संगठन की गतिविधियों से संबंधित कई जानकारियां दी थी। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार उग्रवादियों ने बताया कि वे संपूर्ण इलाके में घुम-घुमकर संगठन का प्रचार-प्रसार और नेटवर्किंग करने, पुलिस की गतिविधियों की जानकारी पीएलएफआई सुप्रिमो दिनेश गोप तक पहुंचाने के साथ लेवी वसूल कर सुप्रिमो तक पहुंचाने का काम करते थे।

पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों को जेल भेजने के बाद, उनके द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर उग्रवादियों की धड़पकड़ करने की दिशा में काम कर रही है।
source-hindustan


Tags:    

Similar News