Jharkhand:फंदे पर झूली प्रेमिका, 13 दिन बाद प्रेमी ने भी दे दी जान

Update: 2024-08-11 01:05 GMT


Jharkhand झारखंडः: धनबाद में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमी अपनी प्रेमिका की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने भी अपनी जान दे दी। जिले में प्रेम प्रसंग में पुटकी 13 नंबर के रहने वाले रेहान ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।रात सेंट्रल अस्पताल धनबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रेहान पुटकी में अपने मामा के घर में रहता था। कीटनाशक खाकर वह घर से बाहर निकल गया। रेहान जब काफी देर के बाद भी घर वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घर से कुछ ही दूरी में रेहान बेसुध अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मालूम हो कि युवती और रेहान के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह माह पूर्व दोनों ने शादी भी रचा ली थी। दोनों अलग-अलग धर्म से थे और लड़की नाबालिग भी थी। इसलिए परिजनों के दबाव में दोनों अलग हो गए। इस बात पर सहमति भी बनी थी की बालिग होने के बाद दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन प्रेम विरह युवती बर्दाश्त नहीं कर सकी और फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना के 13 दिन के बाद ही रेहान ने भी कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। इस तरह दोनों के प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हो गया।


Tags:    

Similar News

-->