Jharkhand: बीएसएनएल दफ्तर में लगी आग, अफरा-तफरी

Update: 2025-04-19 03:22 GMT
Jharkhand झारखंड: राजधानी रांची में उस समय हड़कंप मच गया जब बीएसएनएल कार्यालय में आग लग गई. आग लगने से कार्यालय में रखे कुछ सामान और तार जलकर नष्ट हो गए. मामला जिले के शहीद चौक के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय का है. बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात यहां बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र के पास गलियारे में आग लग गई, जिससे वहां रखे कुछ सामान और तार जल गए. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया|
वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बारात के दौरान जलाए गए पटाखों की चिंगारी बीएसएनएल परिसरमें गिर गई, जिससे वहां पड़े सूखे पत्तों में आग लग गई. आग धीरे-धीरे आसपास के बेकार सामान और तारों तक फैल गई. गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. वहीं, आग लगने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई|
Tags:    

Similar News