Jharkhand झारखंड: झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाबा नगरी देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद कांवड़ियों से भरी बस दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रही थी। इसी दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में बस की टक्कर एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस अपनी गति से चल रही थी और ड्राइवर को नींद आ गई। उसे झपकी आ गई और बस ट्रक से टकरा गई।