झारखंड: पूर्व आईपीएस की पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जाने पूरी वारदात

Update: 2022-06-07 11:07 GMT
झारखंड में रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरामटोली में रहने वाले सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आर के धान की पत्नी के खुदकुशी करने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है।
बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस श्री धान की पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी की है। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मालूम हो कि आरके धान आईजी के पद से रिटायर हुए थे।
आर के धान की पत्नी जहर खाने के बाद वह गंभीर अवस्था में अपने वाशरूम में गिरी हुई थी। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उनकी मृत्यु हो गई किस वजह से उन्होंने खुदकुशी की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Tags:    

Similar News