Jharkhand:पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला

Update: 2025-08-26 07:08 GMT
Jharkhand झारखंड: झारखंड के धनबाद में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया पर गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया वन क्षेत्रीय कार्यालय के पास बाघमारा डुमरा रोड पर हुई। घायल की पहचान मंदरा के पूर्व मुखिया शंकर बेलदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर बेलदार बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने पूर्व मुखिया पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कमर पर एक और पैर पर दो गोलियां मारी। पूर्व मुखिया को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो सका है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Tags:    

Similar News