Jharkhand झारखंड: झारखंड के बोकारो से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
घटना जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक बीरबल कर्ज में डूबा हुआ था। उसने एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये उधार लिए थे। सोमवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकला था। तभी ग्रामीणों ने उसका शव रेलवे ट्रैक पर देखा। युवक के पिता ने बताया कि बीरबल ने कहा था कि अगर वह कर्ज नहीं चुका पाया तो वह आत्महत्या कर लेगा। उन्होंने किसी तरह 2 लाख रुपये जुटाकर अपने बेटे को दिए थे, लेकिन फिर भी उसने आत्महत्या कर ली। मृतक बीएसएल प्लांट में ठेका मजदूर था।