Jharkhand नक्सल विरोधी अभियान में बिजली गिरने से CRPF अधिकारी की मौत, एक घायल

Update: 2025-05-16 09:14 GMT
Ranchi रांची: झारखंड में गुरुवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बिजली गिरने से सीआरपीएफ के 46 वर्षीय एक अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के केरीबुरू गांव में रात करीब 10.30 बजे हुई।
उन्होंने बताया कि जंगल क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, 26वीं बटालियन के सेकेंड-इन-कमांड रैंक के अधिकारी एम प्रबो सिंह की बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि सहायक कमांडेंट एस के मंडल घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि अधिकारी नक्सल विरोधी अभियान के लिए जंगल क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों का नेतृत्व कर रहे थे।
Tags:    

Similar News