Jharkhand Crime: जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या

Update: 2024-08-27 01:41 GMT
Jharkhand Crime: झारखंड के सतगावां प्रखंड में जमीनी विवाद के चलते शुरू हुई कहासुनी का खूनी अंत हुआ। नशे में चूर दो भाइयों ने पहले जमकर बहस की। इसके बाद छोटे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर वृद्ध भाई को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। मरने वाले की उम्र 60 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल कोडरमा भेज दिया है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी विजय गुप्ता दलबल के साथ रात दो बजे घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आए। इस मामले में महावीर महतो और उसके पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है। सभी विवाहित हैं। हत्या का मुख्य कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पूर्व से ही दोनों भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई- झगड़ा होता आ रहा है। आपसी विवाद होते-होते मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आरोपियों के बयानों को मिलाया जाएगा। साथ ही जरूरत पढ़ने पर आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। ताकि हत्या के कारणों को जाना जा सके।
Tags:    

Similar News

-->