Jharkhand Board Result 2022: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा (JAC 10th 12th Board Result 2022) में शामिल होने वाले छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. संभावना है कि मई के आखिरी सप्ताह तक छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा और इस समय तक रिजल्ट जारी हो जाएगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बता दें कि जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि 10वीं की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल और 12वीं परीक्षा का आय़ोजन 24 मार्च से 25 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया था.

6.8 लाख छात्रों ने लिया था भाग
झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 6.8 लाख छात्रों ने भाग लिया था. इस साल बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इससे पहले जेएसी कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के लिए लगभग 1,936 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे. बता दें कि कोरोना महामारी के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई.
ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
– रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा.
– होमपेज पर यहां कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
– अब रोल नबंर और जन्मतिथि दर्ज करें.
– इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा.
– इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट करा लें.
रिजल्ट की हो सकेगी रीचेकिंग
झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद पेपर्स की रीचेकिंग भी होगी. छात्रा ध्यान दें कि 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट की रीचेकिंग के लिए लगभग 10-15 दिन का समय दिया जाएगा. 10वीं 12वीं परीक्षा के रिजल्ट में उम्मीदवारों को अगर किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो दोबारा जांच के लिए आवेदन किया जा सकता है.
Tags: